फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   one thief arrested with vehicles

चोरी के 10 वाहनों और नशीले पदार्थ सहित सरगना काबू

Thu, 05 Dec 2013 08:55 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 05 Dec 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
one thief arrested with vehicles
फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने क्षेत्र के एक बड़े चोर गिरोह के सरगना से 9 मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस इस तुना नामी गिरोह के सरगना को पकड़ने के बाद इसे बड़ी सफलता मान रही है। उक्त आरोपी तुना के अलावा उसका एक अन्य साथी जो फरार बताया जा रहा है। फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
वीरवार को विशेष रूप में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में बटाला के एसएसपी सुरिंदरजीत सिंह मंड पहुंचे और एक प्रेस वार्ता की गई। एसएसपी मंड ने बताया कि डीएसपी किरपाल सिंह चाहल के नेतृत्व में एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां जगजीत सिंह चाहल और एएसआई मनोहर सिंह के साथ मिलकर गांव चंदुसूजा के पुल पर नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान जगजीत सिंह तुना वासी गांव चाचोवाली थाना कत्थुनंगल चोरी के मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा तो पुलिस नाकाबंदी के दौरान तैनात पुलिस ने उसे चोरी के मोटर साइकिल समेत 30 नशीले टीके और 30 वाईलें बरामद कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए तुना से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर 8 हीरो हांडा मोटरसाइकिल, एक डिस्कवर बाइक और एक बजाज चेतक स्कूटर बरामद किया।

एसएसपी ने बताया कि इस चोरी के वाहनों की कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये बनती है। एसएसपी ने आगे बताया कि तुना का दो सदस्य गिरोह था जो चोर चाबियां बनाकर इन वारदातों को अंजाम देते थे।


 तुना अपने एक और साथी बिक्रमजीत सिंह बिक्का वासी गांव चाचोवाली से मिलकर इन वारदातों को अंजाम देता था।
एसएसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपी ब्रिकमजीत सिंह बिक्का फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed