{"_id":"b387032eacad6a441954fe1872457a0a","slug":"harrasment-puzzle-woman-burn-herself-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से परेशान महिला ने खुद को आग लगाई, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से परेशान महिला ने खुद को आग लगाई, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनवाल में पड़ने वाली उत्तम गार्डन कालोनी की एक महिला ने घरेलू झगडे़ से तंग आकर खुद को आग लगा ली। महिला की मौत हो गई है।
थाना शाहपुरकंडी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला की पहचान राधा देवी पत्नी विशाल निवासी उत्तम गार्डन कालोनी (मनवाल) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला का पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के भाई रंजू शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा निवासी लखनपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहन की शादी विशाल के साथ हुई थी।
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका ससुर शाम लाल और सास कृष्णा देवी उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाया गया लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। परेशान होकर उनकी बहन ने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई रंजू शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा के बयान पर ससुर शाम लाल और सास कृष्णा देवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।