फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   hand granad, pond, old, village villa

गांव वीला के छप्पड़ में से दो पुराने हैंड ग्रेनेड मिले

Sat, 30 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 30 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
hand granad, pond, old, village villa
फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके के गांव वीला के पास एक छप्पड़ से  शनिवार की देर शाम को पुलिस ने दो हैंडग्रेनेड बरामद किए हैं। दोनों ग्रेनेड धूल मिट्टी से लिप्त हैं। पुलिस ने इन हैंडग्रेनेड  रखने के आरोप में गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। समाचार लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि हैंडग्रेनेड इस्तेमाल लायक हैं या नहीं।  डीएसपी फतेहगढ़ चूड़िया किरपाल सिंह ने बताया है कि शनिवार को गांव वीला तेजा के एक छप्पड़ से दो हेंड ग्रेनेड बरामद हुए है।
विज्ञापन


इससे पहले यह ग्रेनेड एक युवक के पास थे। डीएसपी किरपाल सिंह ने बताया कि हैंडग्रेनेड  इस्तेमाल लायक है या बेकार हो चुके हैं, इसकी पुष्टि तो विशेषज्ञ ही करेंगे। डीएसपी ने बताया कि सुरजीत सिंह वासी वीला को आज से सात से पहले एक छप्पड़ से दो ग्रेनेड मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने उन ग्रेनेडों को मिट्टी में दबा दिया। करीब 15 दिन पहले ही सुरजीत ने गांव के किसी युवक को ही वह ग्रेनेड दिखाए । उक्त व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि ग्रेनेड सुरजीत के पास है। जब उसे पता चला कि इसका पता पुलिस को चल गया है तो उसने दोबारा दोनों हैंडग्रेनेड गांव के छप्पड में फेंक दिए ।


 सूचना के आधार पर शनिवार की शाम को फतेहगढ़ पुलिस ने गांव के छप्पड़ से दो खस्ता हालत ग्रेनेड बरामद किए है। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी से  पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा विस्फोटक एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed