फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Gurdaspur, Found, Amritsar, Karnbir

अमृतसर में मिला गुरदासपुर का कर्णबीर

Thu, 06 Feb 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Thu, 06 Feb 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur, Found, Amritsar, Karnbir
मोबाइल स्कूल न ले जाने देने पर एक दसवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रच डाला। सिटी पुलिस गुरदासपुर ने छात्र को श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय कर्णबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव मुकंदपुर नवोदय स्कूल पठानकोट में 10वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन


उसने अपने दोस्तों से कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली उसकी बहन ने उसे नया मोबाइल लाकर दिया है।

जब वह स्कूल आएगा तो नया मोबाइल लेकर आएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार फरवरी को जब कर्णबीर स्कूल जाने लगा तो उसने अपने परिजनों से मोबाइल मांगा लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णबीर ने सोचा कि अगर वह मोबाइल लेकर नहीं गया तो सभी दोस्त उसका मजाक उड़ाएंगे। इसलिए उसने अपहरण का ड्रामा रचा डाला।

गुरदासपुर बस स्टैंड से अपनी मां को पीसीओ से फोन किया कि उसे बचा लो और फोन काट दिया। फोन आने के बाद कर्णबीर के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कर्णबीर के गुम होने की सूचना पंजाब के सभी जिलों की पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कर्णबीर सिंह के अभिभावकों को साथ लेकर श्री हरमंदिर साहिब में तलाश शुरू कर दी।

वहां सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक स्थान पर कर्णबीर सिंह का बैग दिखाई दिया। इसपर पुलिस व परिवार वालों ने श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधकों से बात कर एक कैमरा स्थायी रूप से बैग पर फिक्स कर दिया।


पुलिस को यकीन था कि कर्णबीर अपना बैग उठाने के लिए जरूर आएगा। लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद कर्णबीर जैसे ही अपना बैग उठाने के लिए आया तो पुलिस ने उसके परिवार वालों की मदद से कर्णबीर सिंह को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में कर्णबीर ने स्वीकार किया कि उसने अपने अपहरण का नाटक इसलिए रचा था कि उसके परिजनों नेे उसे मोबाइल नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed