{"_id":"dd4ec59b921e6db4cbdd199e6ba937f9","slug":"food-supply-armed-drunk-people-workers-employees-ssp-case-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सप्लाई दफ्तर में कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सप्लाई दफ्तर में कर्मियों से मारपीट
गुरदासपुर ।
Updated Thu, 08 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर विभाग के कार्यालय में उस वक्त अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब वहां तैनात कर्मचारियों में मारपीट की नौबत आ गई।
मामले में कार्यालय में तैनात लेखाकार पर ही हथियारबंद अन्य लोगों के साथ मिलकर नशे की हालत में दो अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारियों व अन्य स्टाफ ने घटना के बाद एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
उधर, इस संबंध में पुलिस ने आरोपी लेखाकार के आलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। निरीक्षक के पद पर कार्यरत पीड़ित जीविन चंद व लिपिक अरूण कुमार ने बताया कि कार्यालय में तैनात लेखाकार जसपाल सिंह सुबह 10 बजे के करीब नशे की हालत में कार्यालय में दाखिल हुआ।
उसके साथ अन्य पांच-छह व्यक्ति भी थे। इस बीच जसपाल सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहे। जब अरूण कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो जसपाल सिंह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद जसपाल सिंह करीब 10.40 पर पुन: अपने साथ अज्ञात व्यक्तियों को लेकर कार्यालय आया। उसके साथ आए लोग हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपभ्अ करने का प्रयास किया। कर्मचारियों की ओर से एसएसपी से की गई लिखित शिकायत के तहत मांग की गई कि आरोपी लेखाकार के विरुद्ध कार्रवाई की जाय। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने वालों में विनोद पुरी, गौरव शर्मा , सुखजीत कुमार ,गुरनाम सिंह ,अश्विनी कुमार, लखविन्द्र सिह, सुनील कुमार, लखविन्द्र सिंह, बलजिन्द्र सिंह, अमरजीत राम, परगट सिंह, सुखजिन्द्र, गुरमीत कौर, नीलम रानी शामिल हैं।
थाना सिटी इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कर्लक अरुण कुमार के बयान पर लेखाकार जसपाल सिंह के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।