{"_id":"087f0d27910ca1bd164cb52ec4a8ce9d","slug":"fog-brake-to-rhythm-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 16 Jan 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की मार से वीरवार को जिंदगी की रफ्तार थम सी गई। जिले में पूरे दिन छाए घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मौसम के इस मिजाज से यातायात व्यवस्था सर्वाधिक प्रभावित रही। खास कर ट्रेनों की गति पर बुरा असर पड़ने की वजह से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस बीच जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर तीन डिग्री तक जा पहुंचा। दिल्ली से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें पठानकोट एक से साढे़ पांच घंटे की देरी से पहुंचीं। तापमान में अप्रत्याशित गिरावट के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह से ही आसमान में धुंध केबादल छाए रहे।
विज्ञापन
हालांकि बीच में सूरज के हल्के दर्शन जरुर हुए, लेकिन घने धुंध में सूरज भी छिप गया। धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। खासकर जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर दिल्ली व अन्य जगहों से पठानकोट आने वाली सभी ट्रेनों में मुख्य रूप से हेमकुंट एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट, राजधानी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे 19 मिनट, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे, सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, पूजा एक्सप्रेस 4 घंटे, झेलम एक्सप्रेस साढे़ 4 घंटे, दिल्ली-ऊधमपुर एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट, जम्मू मेल साढ़े 4 घंटे, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सवा 3 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट, अहमदाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 घंटे 17 मिनट, हिमगिरी साढ़े 5 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट, स्वराज एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची।