फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Denied the right to make public: BJP

अधिकार यात्रा को जनता ने नकारा : भाजपा

Sun, 13 Oct 2013 10:20 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Sun, 13 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
 भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विनय महाजन ने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही अधिकार यात्रा को पंजाब की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी यह महसूस कर रहे हैं कि उन्होंने अधिकार यात्रा निकालने का गलत फैसला लिया है।
विज्ञापन


विनय ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अनपढ़ता के अलावा और कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर लगातार दूसरी बार कांग्रेस की करारी हार का कारण यह था कि कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के साथ धोखा करती आई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री बनाकर देश के सपनों को पूरा करना चाहती है। विनय ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर हनी मितल, प्रदीप शर्मा, सोनू प्लाजा, गुरेंदर साबा, अनूप आंनद, सौरव उप्पल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed