{"_id":"fc8046ed30413d6b0084722275b8546b","slug":"pathankot-sucide-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती देर रात्रि को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। यहां मृतक की पहचान योग राज निवासी यू-वन जुगियाल कालोनी के रूप में हुई है। इससे पूर्व गत सुबह मृतक की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भेजा गया। बीती देर रात को उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे मनोज कुमार द्वारा दर्ज करवाए बयानों के अनुसार उनके पिता बीमार थे। गत दिवस उन्होंने दवाई अधिक खा ली, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बन गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।