फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, gurdaspur, every space, security, force

गुरदासपुर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
pathankot, gurdaspur, every space, security, force
पठानकोट में हुए आत्मघाती हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर जिला गुरदासपुर में विभिन्न जगहों पर संदिग्ध देखे जाने के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के हनुमान चौक, बाटा चौक, पंचायत भवन चौक, बहरामपुर रोड़, कलानौर चौक, मंडी चौक, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए सेना के जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसके अतिरिक्त गांववासियों की सुरक्षा को लेकर भी विभिन्न गांवों में नाकाबंदी कर दी गई है। आने जाने वाले प्रत्येक वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पठानकोट में हुए आत्मघाती हमले के बाद गुरदासपुर में संदिग्ध देखे जाने की घटनाओं का सिलसिला दिन प्रति दिन जारी है। पठानकोट में हमले का अभी लोगों के मन में खौफ गया भी नहीं था कि जिला गुरदासपुर में पहले तिब्बड़ी छावनी के पास पड़ते गांव पंधेर में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिला पुलिस ने हरकत में आते हुए तुरंत उस क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी। सर्च अभियान अभी तक जारी है। यहां गन्ने के खेतों में पुलिस और सेना  की विभिन्न टुकड़ियों ने दिन रात सर्च अभियान चलाया।

यहां तक कि इस सर्च अभियान के दौरान चौपर का भी इस्तेमाल किया गया। इसके अगले ही दिन पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव झूमर में भी कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। इसके बाद पुलिस और सेना मौके पर पहुंच गई और सर्च अभियान चलाया। अभी तक पुलिस और सेना की ओर से चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में कोई सफलता नहीं मिली है।


कुछ दिनों बाद गणतंत्र दिवस आने वाला है, जिससे कि संवेदनशीलता और भी बढ़ जाती है। इस संबंधी पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से आई हुई पैरामिलिट्री फोर्स के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा कि सुरक्षाबलों की तैनाती लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed