फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, children, fight, sword, four, injured

बच्चों के झगडे़ में तलवारों से हमला, चार घायल

Mon, 07 Dec 2015 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 07 Dec 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
pathankot, children, fight, sword, four, injured
गांव जगतपुर जट्टा में बच्चों में हुई मामूली बात पर गांव के कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर तलवारों और हॉकी से हमलाकर दंपति समेत चार लोगों को लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान विजय कुमार, उसकी पत्नी आशा रानी, भतीजा रवि व हरदीप निवासी जगतपुर जट्टा के रूप में हुई है। विजय कुमार के सिर पर तलवार लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अन्य घायल ने बताया कि वह और उनका चाचा विजय कुमार लुधियाना में काम करते है। बीते दिन उनके भाई हरदीप की गांव के ही युवक से मामूली सी कहासुनी को लेकर हाथापाई हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे को चांटे मार दिए। रविवार सुबह वह घर लौटे और परिवार के बीच बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के तीन लोग तलवार और हॉकी लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने तलवार से चाचा विजय कुमार के सिर पर वार किया।


वह छुड़वाने आए तो उन पर हॉकियो से हमला कर दिया गया। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। इसकी शिकायत तारागढ़ थाने में दी गई है। तारागढ़ पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed