{"_id":"fcb806db5479a0248d47e570d17f0b4d","slug":"pathankot-attempt-murder-property-dispute-younger-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में छोटे भाई पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में छोटे भाई पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 14 Nov 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डडोवाल में जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में छोटा भाई घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान हरनेक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव डडोवाल के रूप में हुई है।
घायल हरनेक सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई हरजीत सिंह कई दिनों से उन्हें अपने खेत में काम करने से रोक रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने पुलिस को बड़े भाई की शिकायत दी।
इसके बाद पुलिस ने हरजीत को ऐसा न करने संबंधी चेतावनी दी लेकिन हरजीत सिंह पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
शुक्रवार शाम को जब वह अपने खेत पर काम कर रहा था तो हरजीत सिंह ने उसे दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल ने बताया कि थाना तारागढ़ की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
फोटो --7 घायल हरनेक सिंह।