फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   murder, batala, visually handicaped, pathankot

बटाला में नेत्रहीन तांत्रिक का कत्ल

Sat, 06 Feb 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 06 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
murder, batala, visually handicaped, pathankot
पुलिस थाना रंगड नंगल के आधीन पड़ते गांव जादपुर सेखवां में एक नेत्रहीन तांत्रिक का अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया। कत्ल के बारे में शनिवार को सुबह पता चला जब तांत्रिक अपने कमरे से बाहर नही निकला। नग्न अवस्था में तांत्रिक का शव लहू से लथपथ बेड पर पडा था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने स्थितियों का जायजा लिया। पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाएड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मृतक तांत्रिक कंवर शमशेर सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उसके पति की देखने की क्षमता आतंकवादिओं की ओर से आंखों में तेजाब डालने से खत्म हो गई थी। उसने बताया कि पति कंवर शमशेर सिंह का मूल गांव सैंसरा कलां (अजनाला) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने माता पिता के निधन के बाद वह करीब पिछले 15 सालों से अपने ननिहाल गांव जादपुर सेखवां में अपना घर बना कर रहने लगा। इसी दौरान उसकी शादी कंवर शमशेर सिंह से हो गई। इसकी  8 वर्षीय बेटी प्रदीप कौर व 5 वर्षीय बेटा कंवल प्रदीप सिंह हैं।

पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति तांत्रिक था। रोजाना पति के पास अपनी मुश्किलों के हल के लिए लोग आते थे। तांत्रिक विधियों के मुताबिक वह रोजाना रात 9 बजे शराब पीना शुरू कर देता था और तांत्रिक विधिओं के चलते 9 बजे के बाद पूरी तरह से वस्त्रहीन रहता था।

इस दौरान वह घर की छत पर बने कमरे में अकेला ही रहता था और रात को उसके कमरे में जाने की किसी को भी इजाजत नहीं थी।  पत्नी ने बताया शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तीन बाइक सवार अज्ञात युवक पति से मिलने के लिए आए और कुछ देर बाद वापस चले गए।

वहीं तीनों युवक दोबारा रात 8 बजे आए। पति उन्हें छत पर बने अपने कमरे में ले गया। वह तीनों युवक रात करीब 9 बजे तक वहीं बैठे रहे। इसके बाद चले गए। उनके जाने के बाद उसने घर का गेट बंद कर लिया। रात में ऊपर वाले कमरे में जाने की मनाही होने के कारण वह नहीं गई और न ही पति खाना खाने के लिए नीचे उतरा। 


शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह चाय देने के लिए कमरे में पहुंची। वहां पति शमशेर सिंह खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस थाना रंगड नंगल के एसएचओ वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक तांत्रिक का तेजधार हथियारों से कत्ल किया गया है। तांत्रिक के भाई रंजीत के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाएड की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed