{"_id":"3160197fb9ac22be748cba7c03884a66","slug":"fraud-fake-call-lady-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक कॉल के झांसे में आकर ठगी की शिकार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेक कॉल के झांसे में आकर ठगी की शिकार हुई महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
वीरवार को पठानकोट निवासी एक महिला फर्जी फोन कॉल के झांसे में आकर हजारों की ठगी का शिकार हो गई। महिला से फोन पर बैंक खाते संबंधी जानकारियां हासिल कर खाते से हजारों रुपये निकलवा लिए गए। इसकी शिकायत महिला ने थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस को दी है।
वैशाली पत्नी जतिंदर सिंह निवासी इंदिरा कालोनी उनका केनरा बैंक में खाता है। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने बैंक का कर्मचारी बताकर व किसी सरकारी स्कीम का हवाला देकर उनसे एटीएम कार्ड का नंबर ले लिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनको बातों में उलझाकर एटीएम का पिन नंबर व सीवीवी नंबर भी हासिल कर लिया।
उसके बाद उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीम के तहत आपका अकाउंट अपडेट किया जाएगा। फोन कॉल के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर अकाउंट ट्रांजेक्शन संबंधी मैसेज आने शुरू हो गए। वह अकाउंट की कॉपी लेकर बैंक शाखा पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से विभिन्न जगहों से विभिन्न 16 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के द्वारा 29 हजार 730 रुपये निकलवा लिए गए। इसके बाद उन्होंने अपना खाता बंद करवा दिया। महिला ने बताया कि इस संबंधी शिकायत उन्होंने डिवीजन नं.1 की पुलिस को दे दी है।