फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Congress, meeting, defeat, Lok Sabha elections, district leaders, Anil Vij, Pathankot, Gurdaspur

कांग्रेस में कलह, बैठक में हंगामा

Mon, 19 May 2014 10:28 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Mon, 19 May 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congress, meeting, defeat, Lok Sabha elections, district leaders, Anil Vij, Pathankot, Gurdaspur
गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप बाजवा की हार के बाद पार्टी में कलह की स्थिति है। पार्टी के नेता हार का ठिकरा एक-दूसरे पर फोड़ने में लगे हुए हैं। इस बीच नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को चुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन के लिए बुलाई गई पार्टी के नेताओं की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच कुड नेताओं ने नैतिकता के आधार पर जिलाध्यक्ष अनिल बिज से इस्तीफे की मांग भी की। पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रमन भल्ला की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में कांग्रेसियों ने जिला प्रधान अनिल विज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने विज पर पार्टी को गुमराह करने के आरोप भी लगाए। पार्टी नेताओं ने जिला प्रधान पर फंड के दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए। मीटिंग में रमन भल्ला ने कहा कि कमजोर अगुवाई के चलते ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बागी नेता अशोक शर्मा और नरेश पुरी को ज्वाइन कराया, इसके बावजूद हार समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का विश्वास जिला नेतृत्व पर नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी प्रधान राकेस महाजन पम्मी ने कहा कि पार्टी ने ऐसे नेता को कमान सौंप रखी थी, जोकि हल्के से पूरी तरह अंजान था। पूर्व पार्षद जंग बहादुर बेदी ने कहा कि कुछ नेता पार्टी को अपनी जागीर समझते हैं। कांग्रेस की लोस चुनाव में दुर्दशा पहले सभी नहीं हुई है।

जिला प्रधान को चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेती हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व नगर काउंसिल प्रधान श्रवण कुमार, पूर्व पार्षद गोपाल महाजन, पूर्व चेयरमैन सुखदेव वढैहरा ने एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर रोहित कोहली, एसएस बावा, जुगल किशोर, पूर्व पार्षद सोनू, पीआर पासी, पन्ना लाल भाटिया, हकुमत राय, राज कुमार, रमेश सूरी, जगमोहन महाजन, बलदेव राज, अश्विनी मौजूद थे।

साथी नेताओं के आरोप गलत : विज

कांग्रेस जिला प्रधान अनिल विज ने बताया कि बैठक हार के कारणों पर मंथन करने के लिए बुलाई गई थी, न कि एक-दूसरे पर आरोप लगाने के लिए। यहां कुछ नेताओं ने बैठक का विषय ही बदल दिया। यह सही नहीं है।


बाजवा वाकये से अनजान

बैठक में हुए हंगामे के संबंध में पूछे जाने पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि बैठक में क्या हुआ और किसने किसके ऊपर क्या आरोप लगाए गए, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। वे पार्टी के नेताओं से बैठक के बारे में चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed