फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Block, sewerage, street, Ward, city, Pathankot

सीवरेज ब्लॉक, सड़क लवालब

Wed, 16 Jul 2014 10:43 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Wed, 16 Jul 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Block, sewerage, street, Ward, city, Pathankot
सीवरेज ब्लॉक है और सड़क सीवरज के पानी से लवालब नजर आ रही है। यह हालात है शहर के वार्ड नंबर 12 व 13 का, जहां स्थिति यह है कि सीवरेज का पानी अब लोगों के घरों में भी घुसने लगा है। आखिरकार ऐसी स्थिति से आजिज लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


लोगों ने प्रदर्शन कर सीवरेज की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। लोगों का कहना था कि वे नारकीय स्थिति में जी रहे हैं। यही हालत नहीं सुधरी तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का फैलना तय है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर 12 व 13 की सीवरेज व्यवस्था ठप्प रहने से मोहल्ला रामपुरा निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बुधवार को मोहल्लावासियों ने नगर निगम के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए रजिन्द्र कुमार, भारती, विमला, सीमा, रामा, ओमी, शारदा, सत्या, संयोगिता, दर्शना, सोनू, पूनम, भोली, प्रमिला, सुनीता, सुरिन्द्र कुमार, आकाश, अशवनी तथा रोशन ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनके मोहल्ले की सीवरेज प्रणाली पुरी तरह से ठप हो चुकी है।


अब तो उनके घरों में भी सीवरज का पानी घुसने लगा है।  उन्हाेंने बताया कि सीवरेज का पानी खड़ा रहने से मोहल्ले में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। समस्या जल्द हल नहीं हुई तो उनका संघर्ष तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed