{"_id":"57eba93460b1ca2ab5570aee0d3b2bbe","slug":"bjp-celebration-victory-vinod-khanna-party-leader-delhi-pathankot-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न में डूबे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न में डूबे भाजपाई
पठानकोट।
Updated Sat, 17 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत का जश्न जारी है। भाजपा नेता शनिवार को भी जश्न में डूबे रहे। इस बीच पार्टी के नेताओं में विनोद खन्ना को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह मिलने को लेकर पूरे दिन अटकलों का दौर चलता रहा।
पार्टी के कुछ नेता इस मामले में पूरी तरह आशावादी नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ नेता ऐसे भी थे जिन्हें विनोद खन्ना के केंद्रीय मंत्री का पद मिलने को लेकर संशय नजर आ रहा है। हालांकि वे मानते हैं कि दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं की संभवत: रविवार को होने वाली मंत्रणा में विनोद खन्ना भी हिस्सा ले सकते हैं।
काबिलेगौर है कि गुरदासपुर लोकसभा हल्के में भाजपा के प्रत्याशी व सिने अभिनेता विनोद खन्ना को 4 लाख 82 हजार 114 वोट हासिल हुए। जबकि कांग्रेस के प्रताप बाजवा 3 लाख 46 हजार 8 वोट तक ही पहुंच सके। इन सबके बीच आप प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटेपुर एक लाख 73 हजार 3325 वोट झटकने में कामयाब रहे। खन्ना की जीत में आप उम्मीदवार की अहम भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आप उम्मीदवार ने कांग्रेस का वोट काटने का काम किया। दूसरी ओर नवनिर्वाचित सांसद विनोद खन्ना ने कहा कि जीत का सारा श्रेय वर्करों की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि जनता प्रताप बाजवा के उदासीन रवैए और वादों को भी पूरा नहीं करने के कारण नाराज थी। यही वजह थी कि इस बार के चुनाव में जनता ने बाजवा को नकार दिया। आप के बारे में उन्होंने कहा कि जीत में आप उम्मीवार को कारण मानना उचित नहीं है।
दूसरी तरफ प्रताप बाजवा ने कहा है कि केंद्र में पार्टी के खिलाफ हवा चल रही थी। उन्होंने कहा कि आप को हल्के में लिया गया था। इसीलिए उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि आप को मिले वोट को कांग्रेस से जोड़ दिया जाए, तो अच्छी खासी टक्कर मानी जा सकती थी।
सांसद खन्ना बोले, उम्मीद से ज्यादा मिला जनसहयोग
पठानकोट । सिने स्टार तथा गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना की जीत की खुशी को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं व स्थानीय लोगों का सैली रोड स्थित उनके आवास पर रेला लगा रहा। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी।
साथ ही उम्मीद जताई कि वे जनसमस्याओं को हल कर जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। इस बीच क्षेत्र के नए सांसद विनोद खन्ना ने कहा कि चुनाव में उन्हें जनता से की गई उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिला है।
इस बीच उन्हें आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था। काबिलेगौर है कि विनोद खन्ना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को एक लाख 36 हजार 106 वोटों के अंतर से मात दी। इसके बाद शनिवार को ही दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों, नेताओं, व कार्यकर्ताओं ने विनोद खन्ना को फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बुके भेंट किया। आशा जाहिर की कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा रखते हैं।
कहा कि गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रभावी विकास होगा। भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत मिलना विकास की राह खुलने का संकेत है। वह गुरदासपुर क्षेत्र के लोगों के आभारी हैं। जनता ने उन्हें एक बार और सहयोग देकर सांसद पद का दायित्व सौंपा है। वे हर तरह से जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हवाई अड्डे से संबंधित अपने वादे के बारे में उन्होंने कहा कि औद्योगिक और पर्यटन के विकास के लिए कवायद शुरू होने से यहां हवाई अड्डे का महत्व खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा।