फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Anganwadi workers, quarterly budget, government, month, pay workers Batala

फिर फूटा आंगनबाड़ी वर्करों का गुस्सा

Wed, 28 May 2014 11:07 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Wed, 28 May 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers, quarterly budget, government, month, pay workers  Batala
बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की सूबा कनवीनर रजवंत कौर बख्तपुर, बलबीर सिंह सरूपवाली, शरनजीत कौर, सुखवंत कौर कोटला शर्फ और गुरमीत कौर बजूमान की संयुक्त अगुवाई में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने तिमाही बजट की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन की प्रवक्ताओं ने सूबे की सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्करों के लिए तिमाही बजट के तहत वेतन देने की व्यवस्था रद्द कर नए सिरे से मासिक बजट की व्यवस्था तय की जाय। मांग किया कि प्रत्येक महीने वर्करों और हेल्परों को वेतन देने के प्रबंध को यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन


प्रवक्ताओं ने आगे कहा कि आंगनबाड़ी सेंटरों में भी सरकारी स्कूलों की तरह एक जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां की जाएं। इस अवसर पर पससफ के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों को रेगूलर कर्मचारी मान कर पूरा ग्रेड दिया जाए। इस अवसर पर शांति सरूप, जसवंत कौर, शरणजीत कौर, राजविंदर कौर, बलजीत कौर, सुखविंदर कौर, सुखवंत कौर, प्रभजीत कौर, परमिंदर कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed