{"_id":"9a4d387f202fdbb8dc74ab57b512758c","slug":"accident-highway-injured-rajasthan-jaipur-amritsar-mata-vaishno-devi-pathankot-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में एक मरा, ग्यारह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में एक मरा, ग्यारह घायल
पठानकोट/सुजानपुर ।
Updated Sat, 10 May 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोपुर के पास शुक्रवार रात ट्रक और टैंपो ट्रेवल वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखकर उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। सभी घायल राजस्थान के जयपुर निवासी हैं। वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रहे थे।
ट्रक नंबर आरजे-07-जीए-3647 माधोपुर से सुजानपुर की ओर आ रहा था। दूसरी ओर टैंपो ट्रेवल नंबर आरजे-19-टीए-3761 जयपुर से जम्मू की ओर जा रही थी। रात करीब 12 बजे माधोपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सामने से आ रहे ट्रक ने टैंपो ट्रेवल को टक्कर मार दी।
हादसे से टैंपो ट्रेवल में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। दोनों वाहनों को अलग कर पुलिस ने यातायात को सुचारू किया। हादसे में टैंपो और ट्रक के ड्राइवर सहित 11लोग घायल हो गए। वहीं जयपुर की जेठवाड़ा कालोनी निवासी भवानी सिंह (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों की पहचान ट्रक ड्राइवर तिलक राज निवासी डाट चंबा हिमाचल प्रदेश, जयपुर के विद्याधर नगर निवासी हनुमान सिंह, उनकी बेटी गोपिका, बेटा शमेशर, सुमित्रा देवी, बेबी, प्राची शर्मा, प्राप्ति, जतिंद्र, भावा शर्मा और लाड कंवर के रूप में हुई है।
उनमें से हनुमान सिंह, गोपिका और शमशेर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। जतिंद्र ने बताया कि टैंपो में उनके रिश्तेदार व अन्य लोग जयपुर से मां वैष्णो देवी के मत्था टेकने जा रहे थे। माधोपुर के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने टैंपो ट्रेवल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टैंपो में 19 लोग सवार थे। उनमें से 11 को चोट आई हैं।