फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   पकड़े गए आतंकी दोबारा चार दिन के रिमांड पर

पकड़े गए आतंकी दोबारा चार दिन के रिमांड पर

Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर की पुलिस द्वारा गत 15 सितंबर को पकड़े गए कथित रूप से तीन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकियों को चार दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को रविपाल सिंह की अदालत में पेश किया गया। इसमें जज ने तीनों आरोपियों को दोबारा चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि स्टेट स्पेशल इंटेरोगेशन सेल (एसएसआईसी) तथा सरकारी वकील ने दलील पेश की कि पहले मिले चार दिन के रिमांड में उक्त तीनों ने अपने संगठन के तार राजस्थान में भी जुड़े होने की जानकारी दी है और वहां बड़े स्तर पर हथियारों के मिलने की संभावना है। इस कारण उन्होंने अदालत से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा लेकिन दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने तीनों आतंकियों को दोबारा चार दिन का पुलिस रिमांड देते हुए 23 सितंबर को दोबारा पेश होने के आदेश सुनाए।
विज्ञापन

गत 15 सितंबर को जिला गुरदासपुर की पुलिस ने तीन आतंकियों सुखजिंदर पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव गुरिया थाना पुराना शाला, नरेंद्रपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी गुरदासपुर तथा सुरेन्द्र सिंह उर्फ छीना पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव कीड़ी अफगाना थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस जिला बटाला को पुराना शाला में फोर्ड फीगो कार में गिरफ्तार किया था। उक्त तीनों से काफी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे। उक्त तीनों को पकड़कर पुलिस ने एसएसआईसी के सुपुर्द कर दिया था और अदालत ने तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसएसआईटी अमृतसर द्वारा लश्कर आतंकी अब्दुल करीम टुंडा और इंडियन मुजाहिदीन के को-फाउंडर यासीन भटकल से मिली खुफिया सूचना के तहत पंजाब में कथित रूप से पहुंचे करीब डेढ़ क्विंटल आरडीएक्स और अन्य हथियारों की बरामदगी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है, परंतु उक्त तीनों से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस संबंधी गुरदासपुर के एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि पहले मिले रिमांड में उक्त तीनों ने कबूला है कि उनके संगठन के तार राजस्थान में भी जुडे़ हैं। इस कारण एसएसआईसी अमृतसर ने अदालत से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान उक्त तीनों ने कबूला था विदेशों में बैठे हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू तथा हमराज सिंह उर्फ पीएचडी द्वारा उन्हें निर्देश दिए जाते हैं जिनका वे पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed