{"_id":"100-40886","slug":"Pathankot-40886-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालियों का सिख विरोधी चेेहरा बेनकाब : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकालियों का सिख विरोधी चेेहरा बेनकाब : बाजवा
Pathankot
Updated Fri, 30 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि सिख किसानों के खिलाफ केस लड़ने की तैयारी से मोदी, भाजपा और राजनैतिक गठबंधन पार्टी अकाली दल का सिख विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। बाजवा ने मोदी द्वारा गुजराती सिख किसानों का बर्बादी रोकने संबंधी बार-बार आश्वासन देने के बावजूद सिख किसानों को उजाड़ने के लिए अपने पहले फैसले से पीछे न हटने की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा कर भाजपा की तरफ से प्रधान मंत्री के लिए उम्मीदवार मोदी और भाजपा ने अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने का मौका गंवा दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को तुंरत सिखों से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत भाजपा से अपना राजनीतिक रिश्ता तोड़ कर सिख हितैषी होने का सबूत देना चाहिए। बाजवा ने कहा कि बादल अगर चाहते तो यह मसला एक मिनट में हल हो सकता था। इस मौके पर उनके साथ बलविन्दर सिंह लाडी, भूपिन्दरपाल सिंह विटी भगतूपुर, उज्जवल दीदार सिंह औलख, बलविन्दर सिंह भिन्दा नैनीकोट, काले शाह और प्रोफेसर सरचांद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन