{"_id":"100-35103","slug":"Pathankot-35103-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा के स्वागत को उमड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा के स्वागत को उमड़े कांग्रेसी
Pathankot
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान बनने के बाद सांसद प्रताप सिंह बाजवा के अमृतसर आगमन पर उनके स्वागत के लिए जिला पठानकोट से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ। सांसद बाजवा के सहयोगी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी कंवरजीत सिंह शंटी के नेतृत्व में जिले के तीनों हलकों पठानकोट, सुजानपुर और भोआ क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मलिकपुर चौक में एकत्रित हुए और यहां से अमृतसर के लिए रवाना हुए। पठानकोट से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमन भल्ला, वरिष्ठ नेता अनिल दारा, हुडको के पूर्व डायरेक्टर दिनेश महाजन अपने-अपने काफिले के साथ मलिकपुर चौक में एकत्रित हुए और यहीं से बाजवा के पक्ष में नारेबाजी कर अमृतसर के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर कंवरजीत सिंह शंटी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सांसद प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब कांग्रेस कमेटी की बागडोर सौंपकर पार्टी को मजबूत किया है। सांसद प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह देखने को मिल रहा है कि मानों पार्टी में नई जान पड़ गई हो। इस अवसर पर सुखदेव वडैहरा, बृज मोहन पुरी, सरवन कुमार, गौरव वडैहरा, पीआर पासी, शशि कोहली, बीबी. गुलजार, अवतार कलेर, रोशन लाल सोनी, चंद्रशेखर कोहली, मास्टर वेद प्रकाश, सोमनाथ इत्यादि ने भी इस काफिले में शिरकत की।