{"_id":"100-31515","slug":"Pathankot-31515-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवा कर रहे जिंदगी को बर्बाद: सांसद बाजवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में युवा कर रहे जिंदगी को बर्बाद: सांसद बाजवा
Pathankot
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कादियां (गुरदासपुर)। जिन अंग्रेजों ने हिंदुस्तान पर शासन किया उनका पूरा व्यापार भारतीयों पर ही निर्भर करता था और जिस दिन वॉलमार्ट वाले छोड़ जाएंगे उस दिन भी भारतीय ही उस पर काबिज होंगे। इसलिए वॉलमार्ट किसी भारतीय को बाहर नही निकाल सकता। यह बात गुरदासपुर के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कादियां के कलासवाला खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सन फाउंडेशन द्वारा सतनाम फाउंडेशन के सहयोग से गरीब लड़कियों के लिए फ्री वोकेशनल प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहे।
बाजवा ने कहा कि आतंकवाद में शुरू हुई मास कापिंग ने पूरे पंजाब की शिक्षा प्रणाली को खराब कर दिया था। उन्होंने कहा आज पंजाब के 70 प्रतिशत युवा तथा 50 प्रतिशत युवतियां नशे में अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं। विधायिका चरणजीत कौर बाजवा ने कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र माध्यम से जरूरतमंद लड़कियां तथा महिलाऐं प्रशिक्षण हासिल कर अपने जीवन को नई दिशा की ओर ले जा सकती हैं। उन्होंने बताया इस केन्द्र में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक बनने के बाद उनका अहम उद्देश्य था कि वह नारी शक्ति के लिये कुछ करें। इस मौके पर सन फाउंडेशन संस्था के चेयरमैन पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद थे।