फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   भाजपा में शामिल होंगे 12 सौ सक्रिय सदस्य

भाजपा में शामिल होंगे 12 सौ सक्रिय सदस्य

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार की अध्यक्षता में स्थानीय अबरोल नगर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर अगले डेढ़ माह में पूरे पठानकोट जिला में सदस्यता अभियान चलाकर 20 हजार नए सदस्य बनाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेंद्र परमार ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अगले डेढ़ माह तक जिला के गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाकर 20 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इनमें 12 सौ सक्रिय सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव विकास के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने लोस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र सरकार की नाकामियां गिनाने का आह्वान किया ताकि भाजपा को मजबूती मिल सके। परमार ने दसूहा विधानसभा हल्के के उप चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि जनता पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है और उसका परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि दसूहा चुनाव का प्रदर्शन पार्टी आगे भी जारी रखेगी। बैठक में जिला महासचिव विपिन महाजन व सुभाष ठाकुर, उपाध्यक्ष व मार्केट कमेटी के चेयरमैन गवन घई, कमल कुमार तरनाच, मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अनिल रामपाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा, विनोद धीमान, नरोट मेहरा मंडल के अध्यक्ष राम, तारागढ़ मंडल के अध्यक्ष थुड़ू राम काटल, नरोट जैमल सिंह मंडल के अध्यक्ष बहादुर सिंह, सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष रुप लाल, नगर काउंसिल सुजानपुर के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना तरनाच, महासचिव प्रभा महाजन उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed