फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot youth dies on the way in Manimahesh Yatra

मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत: पंजाब के युवक के सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Thu, 29 Aug 2024 04:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के युवक की मौत हो गई। युवक के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उससे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Pathankot youth dies on the way in Manimahesh Yatra
मृतक मोहिंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। एक के सीने में तेज दर्द का कारण सामने आया है। मृतक की पहचान मोहिंद्र पाल पुत्र संदीप भंडारी निवासी वार्ड नं. 61 निकट काली माता मंदिर पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मोहिंद्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहा था इस दौरान भरमाणी स्नान के बाद वह अगले पड़ाव की तरफ बढा। लेकिन, कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद उसके सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया और वे जमीन पर गिर गया। मोहिंद्र को अन्य श्रद्धालुओं ने भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया। चंबा अस्पताल ले जाते समय मोहिंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले की पुष्टि एसपी चंबा ने की है। हिमाचल प्रशासन ने मोहिंद्र पाल के शव को उसके परिवार को सौंप दिया है और परिवार ने मृतक का संस्कार वीरवार को कर दिया है।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले पठानकोट से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। श्रद्धालु भरमाणी माता के दर्शन करने जा रहे थे, तभी गलोठी में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी (एचपी 02-सी 0345) खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान नेहा (21) पुत्री जनक, दीक्षा (39) पत्नी राजेश कुमार और लाडी (संतरूप) के रूप में हुई है। सभी मृतक पठानकोट के रहने वाले थे। घायलों में आरती पत्नी संतरूप, मानव पुत्र अशोक कुमार, सौरव पुत्र सुमन कुमार, राजेश पुत्र नेक राम, विशाल कुमार, शिखा पुत्री राज कुमार, राहुल गुलाटी पुत्र बलजीत, गौरव पुत्र राकेश कुमार सभी निवासी पठानकोट, विवेक कुमार पुत्र पप्पन शाहीन निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), आशीष पुत्र गुड्डू निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) और चालक नवीन कुमार पुत्र खेमराज निवासी भरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed