कहां है मारिया?: फेसबुक पर प्यार... पाकिस्तान छोड़ा, पंजाब में शादी, 6 माह की गर्भवती मारिया को ढूंढ रही पुलिस
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लोग भारत छोड़कर अपने मुल्क लौट रहे हैं। इसी बीच पंजाब में एक पाक नागरिक महिला जिसकी शादी पंजाब में ही हुई है वह दो दिन से लापता है। महिला गर्भवती है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर के कस्बा काहनूवान के गांव सठियाली में निवासी सोनू मसीह की गर्भवती पत्नी पाकिस्तानी महिला बीबी मारिया दो दिन से लापता हैं। वो 26 अप्रैल को अपना चेकअप करवाने सठियाली सरकारी अस्पताल गई थी, उसके बाद से किसी को उनकी खबर नहीं है। परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार सोनू मसीह और मारिया फेसबुक पर मिले। पिछले साल 4 जुलाई को मारिया टूरिस्ट वीजा पर भारत आई और 8 जुलाई को सोनू से शादी कर ली। इसके बाद उसने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए भी अप्लाई कर दिया, जो अभी तक पेंडिंग है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा वालों को 29 तक वापस लौटने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं करने वालों को तीन साल जेल या तीन लाख जुर्माना लगाया जा सकता है।
बच्चे को भारत में जन्म देना चाहती है मारिया
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती बरतते हुए सभी तरह के वीजा आवेदन रद्द कर दिए और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने का फरमान सुना दिया। इसी बीच मारिया ने सरकार से गुहार लगाई कि उसकी ससुराल गुरदासपुर में है और वह 6 से 7 माह की गर्भवती है, इसीलिए उसे यहीं रहने दिया जाए। वह अपने बच्चे को यहीं जन्म देना चाहती है। इसी बीच 26 अप्रैल की रात वह अस्पताल पहुंची और कहा कि फर्श पर गिर गई है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और भर्ती कर लिया। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं है।
पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी महिला
गुरदासपुर रूरल के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि वह शनिवार को पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी। वह वापस गई है या नहीं पता नहीं है। एसएसपी आदित्य ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।
मारिया के पास पाकिस्तान की नागरिकता
मारिया के पास पाकिस्तानी नागरिकता है। उसने भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई किया है जो अभी पेंडिंग है। पहलगाम हमले के बाद इसमें बरसों भी लग सकते हैं। इसीलिए मारिया चाहती है कि उसका बच्चा भारत में हो ताकि उसकी नागरिकता यहां की हो जाए क्योंकि बच्चा जिस धरती पर जन्म लेगा उसे स्वत: ही वहां की नागरिकता मिल जाएगी। अगर वह अवैध तौर पर कहीं छिपकर रहेगी तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।