फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Opposition of PM Narendra Modi Rally in Firozpur started on Social Media, election 2022, punjab election 2022

मोदी की फिरोजपुर रैली: सोशल मीडिया पर भी खिलाफत शुरू, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा 'गो बैक मोदी' 

Wed, 05 Jan 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 AM IST
सार

कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली पंजाब यात्रा है। भाजपा को उम्मीद थी कि किसान मोदी का विरोध नहीं करेंगे लेकिन कुछ किसान संगठनों ने देर रात ही फिरोजपुर में विरोध शुरू कर दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Opposition of PM Narendra Modi Rally in Firozpur started on Social Media, election 2022, punjab election 2022
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली आज - फोटो : twitter

विस्तार

फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का विरोध सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर गो बैक मोदी टॉप ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के पेज ट्रैक्टर टू ट्विटर पर बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग भी मोदी की रैली का विरोध कर रहे हैं। लगातार वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वीडियो डालने वाले लोग विरोध करने का कारण भी स्पष्ट कर रहे हैं। उसके साथ साथ कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए इंसाफ की मांग भी की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जत्थेबंदियां लगभग 13 माह तक दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे रहे थे।

विज्ञापन

किसानों में कई मांगें न माने जाने का रोष

इस आंदोलन के दौरान करीब 700 किसान शहीद हो गए थे। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया था। पंजाब में अब विधानसभा चुनाव है और इस बार भारतीय जनता पार्टी अकाली दल के बजाय कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले फिरोजपुर में एक बड़ी रैली रखी गई है। 

विज्ञापन


इस रैली के विरोध में ट्विटर पर ट्रैक्टर टू ट्विटर पेज पर भी एक कैंपेन शुरू कर दी गई है। लोगों की तरफ से कृषि कानूनों का हवाला देकर विरोध जाहिर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कृषि कानून लागू होने के बाद किए गए संघर्ष के दौरान 700 किसानों की शहादत हुई है और इसके बाद प्रधानमंत्री ने कानून वापस लिए हैं। जबकि अब भी किसानों की कई मांगें नहीं मानी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी हमारे पक्ष में नहीं बोलते हैं मोदी

मोनिका गिल की तरफ से अंग्रेजी में एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह कह रही है कि नरेंद्र मोदी ने कभी पंजाब के पक्ष में बात नहीं की है। हमेशा से ही उनके खिलाफ काम करते आए हैं। मनदीप सिंह ने वीडियो में कहा कि कृषि कानूनों को लेकर हुए संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों  का जो अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किया गया है। इस तरह के लोगों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि वह प्रधानमंत्री का पंजाब आने पर विरोध कर रहे हैं। लोकसभा में भी शहीदों का जिक्र क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा भी इस पेज पर कई लोगों ने अपने वीडियो शेयर किए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed