{"_id":"6950aec36603260eed08a207","slug":"one-electricity-department-employee-died-and-another-was-injured-due-to-electric-shock-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खंभे पर काम कर रहे थे बिजली विभाग के दो कर्मी, अचानक आया करंट; एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खंभे पर काम कर रहे थे बिजली विभाग के दो कर्मी, अचानक आया करंट; एक की मौत दूसरा घायल
Sun, 28 Dec 2025 09:45 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 28 Dec 2025 09:45 AM IST
सार
गांव झोंक हरिहर में खंभे पर चढ़ कर दो मुलाजिम लाइट ठीक कर रहे थे। दोनों कर्मी परमिट लेकर काम कर रहे थे। बिजली की सप्लाई भी पीछे से बंद थी। अचानक करंट आ गया जिससे दोनों कर्मियों को करंट लग गया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
गांव झोंक हरिहर में खंभे पर चढ़ कर लाइट ठीक कर रहे दो बिजली मुलाजिमों को जबरदस्त करंट लगा और जमीन पर गिर गए। इस हादसे में एक लाइनमैन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
बिजली मुलाजिमों ने बताया कि गांव झोंक हरिहर में खंभे पर चढ़ कर दो मुलाजिम लाइट ठीक कर रहे थे। दोनों कर्मी परमिट लेकर काम कर रहे थे। बिजली की सप्लाई भी पीछे से बंद थी। अचानक करंट आ गया और एक-एक करके दोनों मुलाजिम खंभे से जमीन पर गिरे। इस हादसे में एक लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालमन के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा मुलाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि दोनों लाइनमैन दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। अधिकारियों ने कहा मामले की जांच की जा रही है कि परमिट लेने के बाद भी लाइन में करंट कैसे आया।
विज्ञापन