{"_id":"66dff0f396eb43d16c01078a","slug":"one-died-in-accident-at-hoshiarpur-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में हादसा: तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की माैत, परिवार ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में हादसा: तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की माैत, परिवार ने लगाया जाम
Tue, 10 Sep 2024 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:42 PM IST
सार
परमजीत कौर अपने दो बेटों के साथ विधवा पेंशन लेने जा रही थी। गरना साहिब के नजदीक एक निजी बस ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दसूया में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरना साहिब में पैदल जा रहे मां और दो बेटों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बेेटे की मौत हो गई जबकि मां व दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साए परिवार ने दो घंटे तक राजमार्ग जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर अपने दो बेटों सुखिंदर सिंह और रविंदर सिंह के साथ विधवा पेंशन लेने व राशन कार्ड की केवाईसी के लिए सरपंच के घर जा रही थी। इसी दौरान बस ने तीनों को टक्कर मार दी। सुखिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत कौर और रविंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। बस का चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।