{"_id":"66dd83c797ea4cf18c0106dc","slug":"one-and-a-half-year-child-cut-with-cutter-in-phagwara-refer-to-pgi-chandigarh-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कटर के कटा डेढ़ साल का मासूम, पेट से आंतें निकलीं बाहर, PGI चंडीगढ़ में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कटर के कटा डेढ़ साल का मासूम, पेट से आंतें निकलीं बाहर, PGI चंडीगढ़ में चल रहा इलाज
Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में डेढ़ साल का मासूम कटर मशीन की चपेट में आ गया। कपूरथला के फगवाड़ा में घर में रखे कटर से मासूम पेट कट गया।
विज्ञापन
बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में डेढ़ साल का मासूम कटर मशीन की चपेट में आ गया। कपूरथला के फगवाड़ा में घर में रखे कटर से मासूम पेट कट गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बच्चे का पिता लेबर का काम करता है और बच्चे ने अचानक से कटर मशीन ऑन कर दी। कटर से उसका पेट का बड़ा हिस्सा कट गया और पेट से आंतें बाहर आ गई। जख्मी बच्चे की पहचान विनय यादव ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चे का पिता मजदूरी का काम करता है। शनिवार को बच्चा अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ पिता के काम पर ले जाने वाला कटर लग गया। उसने कटर मशीन का स्वीच पीछे से ऑन था। इसी दौरान बच्चे से कटर का स्टार्ट बटन दब गया। कटर बच्चे के पेट और हाथ पर चल गया। बच्चे के पेट से आंतें बाहर आए गई और वह चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद परिवार बच्चे को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। ड्यूटी डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का प्राथमिक इलाज किया गया है। फिलहाल बच्चे का खून बहना रुक गया है और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कटर लगने के कारण उसके पेट में काफी इन्फेक्शन हो गया था। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।