फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Accused arrested in Nakodar Cloth merchant Murder case

Punjab: नकोदर के कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक और आरोपी काबू, इसी के नाम का मोबाइल चला रहे थे शूटर

Thu, 15 Dec 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 02:10 PM IST
सार

आरोपी लखवीर के नाम पर चलने वाले मोबाइल के जरिए ही अमरीक सिंह और दीप, विशु, जसकरण ने अमेरिका से किसी गैंगस्टर ग्रुप से दो लाख रुपये की राशि हासिल की थी।

विज्ञापन
One Accused arrested in Nakodar Cloth merchant Murder case
कारोबारी टिम्मी चावला - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की हत्या के मामले में जालंधर पुलिस ने लखवीर सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, लखवीर सिंह निवासी गांव रामूवाला जिला बठिंडा के नाम पर शूटर मोबाइल उपयोग कर रहे थे। इसी कारण उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में शूटर दीप, विशु, जसकरण सिंह को पकड़ा था। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आरोपी लखवीर के नाम पर चलने वाले मोबाइल के जरिए ही अमरीक सिंह और दीप, विशु, जसकरण ने अमेरिका से किसी गैंगस्टर ग्रुप से दो लाख रुपये की राशि हासिल की थी। पुलिस जांच में जब लखवीर का मोबाइल नंबर सामने आया तो उसी की सहायता से शूटर दीप, विशु और जसकरण को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी लखबीर सिंह से जालंधर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना था कि आरोपियों ने जो दो लाख रुपये अमेरिका से अपने खाते में डलवाए थे, उसमें से कुछ राशि निकलवा कर आरोपियों ने खर्च भी कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते की पूरी डिटेल को हासिल करने के बाद अगली जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर अमरीक सिंह की लोकेशन बठिंडा जिले की आ रही है। पुलिस अमरीक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अमरीक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। 


वारदात को अंजाम देने के बाद चारों शूटर हो गए थे अलग 
नकोदर में टिम्मी की हत्या के बाद शूटर अमरीक और दीप, विशु, जसकरण चारों अलग अलग हो गए थे। लेकिन पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए तीन शूटरों को बठिंडा जिले से दो दिन पहले पकड़ लिया था। जबकि मुख्य शूटर अमरीक लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। वारदात के बाद आरोपी अमरीक मुक्तसर, मोगा और बठिंडा जिले में ज्यादातर रहा है। मौजूदा समय में आरोपी अमरीक की लोकेशन बठिंडा जिले की आ रही है, जिस के चलते पंजाब पुलिस के बडे़ अधिकारी भी जिले में पुलिस टीमों के साथ डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed