फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NRI attacked in Amritsar: Akali Dal attacks Punjab government

NRI attacked in Amritsar: अकाली दल ने पंजाब सरकार को घेरा, प्रवक्ता ने मंत्री के बयान को बताया शर्मनाक

Sat, 24 Aug 2024 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, हरियाणा
पीटीआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 07:16 PM IST
सार

अमृतसर के गांव दबुर्जी में एनआरआई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
NRI attacked in Amritsar: Akali Dal attacks Punjab government
शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह - फोटो : @PTI_News

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर ने एक एनआरआई पर हमले को लेकर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कुलदीप धारीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उनका शर्मनाम बयान है। उन्होंने कहा कि धारीवाल साहब कहते हैं कि मैं अपील करता हूं कि आपसी मसलों को मिल बैठ कर हल कर लो।

विज्ञापन


इस बयान से लगता है कि पंजाब सरकार की लॉ एंड ऑर्डर पर कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के घर कोई बदमाश गोली मारे तो पंजाब सरकार के हाथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को वेबसाइट पर लिख देना चाहिए कि सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है, पंजाब सरकार खुद बेबस है।
विज्ञापन


उनके बयान का क्या मतलब है कि कल को कोई फिरौती के लिए कॉल करे तो वो भी मिल बैठ के बात करें। उन्होंने कहा कि एनआरआई को वापस बुलाते हों, ऐसे में वो क्यों आ जाए। जैसे घरों में घुसकर गोलियां मारी हैं, पंजाब के ऐसे ही हालात रहे तो और लोग चले जाएंगे। 

वारदात सीसीटीवी में कैद
सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था। 

पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या
एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी बात को लेकर उनका अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। करीब पांच महीने पहले सुखचैन सिंह को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed