फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Northern Railway decided to run two Holi special trains between Udhampur to Anand Vihar and Katra to Delhi

होली पर रेल यात्रियों को तोहफा: कटरा और ऊधमपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, जानें समय सारिणी

Sat, 05 Mar 2022 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

जम्मूतवी और कटरा से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें होली तक पैक हैं। ऐसे में यात्री दिल्ली से दूसरी ट्रेन में ट्राई कर सकेंगे। इसके अलावा पठानकोट से दिल्ली जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Northern Railway decided to run two Holi special trains between Udhampur to Anand Vihar and Katra to Delhi
दो होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा उत्तर रेलवे। - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर रेलवे ने होली से पहले रेल यात्रा करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। होली से पहले रेलवे ने ऊधमपुर से आनंद विहार और कटरा से दिल्ली के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। त्योहार के मौके पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ऊधमपुर से आनंद विहार के लिए ट्रेन 10 मार्च को शुरू होगी जबकि, कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 13 मार्च से चलेगी। दोनों ट्रेनों की बुकिग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


होली स्पेशल ट्रेनें शुरू होने के बाद पठानकोट से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि शहरों में जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए दो नई ट्रेनें शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई शुरू ट्रेनों के लिए बुकिग भी शुरू हो गई है। जम्मूतवी और कटरा से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें होली तक पैक हैं। ऐसे में यात्री दिल्ली से दूसरी ट्रेन में ट्राई कर सकेंगे। इसके अलावा पठानकोट से दिल्ली जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

आनंद विहार-उधमपुर के लिए 10 मार्च से चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा 10 मार्च को आनंद विहार-ऊधमपुर के लिए 04053/04054 ट्रेन शुरू की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी। आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार तथा उधमपुर से मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 डिब्बे रहेंगे। आनंद विहार से ट्रेन रात्रि 11 बजे उधमपुर के लिए रवाना होगी। आनंद विहार से चलने के बाद गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जगाधरी, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट से होते हुए सुबह 9:45 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। पठानकोट कैंट के बाद दोपहर 2:15 बजे ट्रेन ऊधमपुर पहुंचेगी। अगले दिन ट्रेन ऊधमपुर से रात्रि 9:40 बजे चलने के बाद 12:50 बजे पठानकोट कैंट से होते हुए 11:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा-नई दिल्ली के लिए 13 से दौड़ेगी एक्सप्रेस

होली पर रेलवे ने कटरा से दिल्ली के बीच 13 मार्च से 04671/04672 एक्सप्रेस चलेगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन कटरा से रविवार और दिल्ली से सोमवार को चलेगी। ट्रेन में कुल 18 डिब्बे रहेंगे। रेलवे द्वारा जारी की गई समय-सारिणी में ट्रेन 13 मार्च रविवार को शाम 6:10 बजे कटरा से चलने के बाद रात्रि 9:32 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यही ट्रेन सोमवार रात्रि 11:40 बजे चलने के बाद सुबह 7:30 बजे पठानकोट कैंट पहुंचने के बाद दोपहर 12:30 बजे कटरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed