फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   No electricity for last 15 hours Kapurthala people protest on road traffic jam

कपूरथला में बिजली व्यवस्था ठप: सड़कों पर उतरे लोग, ट्रैफिक जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 15 घंटे से बत्ती गुल

Tue, 10 Sep 2024 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 09:04 PM IST
सार

कपूरथला में मंगलवार को दिनभर लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इससे गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। नडाला चौक पर धरना देते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
No electricity for last 15 hours Kapurthala people protest on road traffic jam
सड़क पर बैठकर विरोध जताते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे कई जिलों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कपूरथला के नडाला के साथ लगते छह गांवों में बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। बिजली सप्लाई बहाली को लेकर गांव रायपुर अराइयां, भाकूवाल, दाऊदपुर, मिर्जापुर, हस्सूवाल व चोगावां के ग्रामीणों ने नडाला चौक पूरी तरह से जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से थाना सुभानपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन


धरना दे रहे स्टीफन काला, अमरीक सिंह लवली, हरविंदर सिंह रोमी बाजवा व अन्य ने बताया कि उक्त गांवों की बिजली सुबह तीन बजे से बंद है। 15 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई ठप है। नडाला ग्रिड का कर्मचारी बिजली बहाल नहीं कर रहा है। उसका कहना है कि वह जेई के आदेश के बिना बिजली शुरू नहीं कर सकता है। जबकि जेई, एसडीओ व एक्सईएन कोई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन की वजह से चौक में वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम से निकलने की जद्दोजहद करते नजर आए। 
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरना लगने से जाम की सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर के एसएचओ कंवरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। फिर एसएचओ कंवरजीत सिंह प्रदर्शनरत ग्रामीणों को साथ लेकर नडाला स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से देर शाम तक बिजली चालू करने की बात की, लेकिन रात होने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे फिर से नडाला चौक में धरना देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में हरजिंदर सिंह साही, नवजिंदर सिंह बग्गा कोच, सरपंच दाऊदपुर सुखजिंदर सिंह संधू राजबीर सिंह मिर्ज़ापुर, लखविंदर सिंह मल्ली, सिमरजीत सिंह मिर्ज़ापुर, सतपाल सिंह ताजपुर, अमरीक सिंह घग्ग, अंग्रेज सिंह, निशान सिंह, सहजपाल सिंह चीमा, विजय हंस, सुरजीत सिंह लाडी, कश्मीर सिंह और अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed