फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Newborn died during birth in Pathankot angry family created ruckus

लापरवाही: पठानकोट में महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, गुस्साए परिवार ने किया हंगामा, अस्पताल पर आरोप

Thu, 05 Sep 2024 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:43 PM IST
सार

पठानकोट के सुजनापुर सीएचसी में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने नवजात की मौत पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
Newborn died during birth in Pathankot angry family created ruckus
अस्पताल के बाहर रोष जताता पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के सुजानपुर में एक गभर्वती महिला की डिलीवरी दौरान नवजात की मौत हो गई है। बच्चे की मौत से गुस्साए परिवार के लोगों ने जमकर बवाल काटा। परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए सीएससी सुजानपुर के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सुजानपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के बाहर रोष प्रदर्शन किया और सेहत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिवार ने मौजूदा डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई की उच्च अधिकारियों से मांग की। 
विज्ञापन


गर्भवती महिला की ननंद का कहना है कि उनकी भाभी को सीएचसी सुजानपुर डिलीवरी के लिए एक दिन पहले लाया गया था। मौजूदा डॉक्टर और स्टाफ ने कहा कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। हालांकि परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से कहा था कि गर्भवती का अस्पताल में उपचार सफल नहीं हो सकता तो समय रहते बता दें, लेकिन अस्पताल का स्टाफ कहता रहा कि डिलीवरी यहीं हो जाएगी। 
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के लिए समय कम रहने पर अस्पताल प्रबंधन ने जवाब दिया कि आप महिला को कहीं दूसरे अस्पताल में ले जाएं। इस हड़बड़ी में महिला की दूसरी जगह डिलीवरी हो गई, जिस कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने कहा कि नवजात की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन है। क्योंकि समय रहते गर्भवती को रेफर नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ जब इस मामले संबंधी सेहत विभाग के सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर का मामला उनके ध्यान में है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट अस्पताल से मंगवाई गई है। अगर रिपोर्ट में कोई भी गलत पाया जाता है तो उस पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed