फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Year program organized at Brahma Kumaris service center Abohar

Abohar: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में नववर्ष कार्यक्रम आयोजित, मुरली संदेश से हुई शुरुआत

Fri, 02 Jan 2026 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 08:41 AM IST
सार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक दादा लेखराज (ब्रह्मा बाबा) का संदेश साझा करते हुए कहा कि हमें कारण को विकारण और समस्या को समाधान में बदलना है।

विज्ञापन
New Year program organized at Brahma Kumaris service center Abohar
लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष को सम्मानित करते हुए आयोजक - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र के राजयोग भवन में नववर्ष के शुभागमन पर वीरवार प्रातः आध्यात्मिकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सेवा केंद्र की प्रभारी पुष्पलता बहन द्वारा मुरली संदेश से की गई। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने नववर्ष के महत्व और राजयोग भवन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भवन के 42 वें स्थापना दिवस पर एक बहुत बड़ा सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक दादा लेखराज (ब्रह्मा बाबा) का संदेश साझा करते हुए कहा कि हमें कारण को विकारण और समस्या को समाधान में बदलना है। यह तभी संभव है जब हम अपनी सभ्यता और संस्कृति के परिवेश में रहते हुए सकारात्मक विचारधारा को विकसित करें। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपकेंद्र संचालिका दर्शना बहन, शालू बहन, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश कुमार शर्मा तथा डॉ. संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महक ने संगीतमय व्यायाम प्रस्तुत किया। सायरा ने “शिव बाबा की हो गई मैं” नृत्य प्रस्तुत किया। गुरुण ने “जब खुशियां दा हाल वेखो चारों पासे छा गया” गीत पर नृत्य कर समां बांध दिया। पीहू ने नृत्य गीत के माध्यम से “सब एक हों, सब नेक हों” की कामना व्यक्त की। दृष्टि ने बीती बातों को छोड़कर नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया। छवि ने “आज आनंद का दिन आ गया” तथा महक ने “भोले बाबा तेरी क्या बात है” गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed