{"_id":"638ec831e542d202af6ec630","slug":"new-revealation-in-child-theft-from-hospital-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से बच्चा चोरी मामला: आरोपी महिलाओं ने पहले एक्टिवा सवार से ली लिफ्ट, फिर ऑटो कर पहुंची अपने ठिकाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से बच्चा चोरी मामला: आरोपी महिलाओं ने पहले एक्टिवा सवार से ली लिफ्ट, फिर ऑटो कर पहुंची अपने ठिकाने पर
Tue, 06 Dec 2022 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:12 AM IST
सार
यूपी निवासी बबली पत्नी प्रमोद कुमार ने सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से वह वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं बबली के पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल में नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी।
विज्ञापन
एक्टिवा पर लिफ्ट लेकर जाती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में रविवार को सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल से चोरी हुए चार दिन के बच्चे के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने बच्चा चोरी करने के बाद सिविल अस्पताल से ही एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से लिफ्ट ली थी, जो उन्हें थाना कोतवाली के पास उतार कर चला गया था। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर ऑटो के जरिए अपने ठिकाने पर चली गई थी।
सूत्रों ने बताया कि जांच कर रही पुलिस टीम ने पहले एक्टिवा सवार को ढूंढ कर उससे पूछताछ की, उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को देर रात तक ढूंढ लिया। जिससे अब पुलिस पार्टी पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह दोनों महिलाओं को कहां पर छोड़ कर आया है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त बच्चा चोरी करने वाली दोनों महिलाएं किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य लगती हैं जो बच्चा चोरी करके आगे बेचती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ लगता है कि उक्त दोनों महिलाओं ने बच्चे को आगे बेच दिया होगा।
विज्ञापन
यूपी निवासी बबली पत्नी प्रमोद कुमार ने सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से वह वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं बबली के पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल में नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। जिसके बाद से बच्चा गायब हो गया था। अब तक चोरी हुए बच्चे और दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।