फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Revealation in Child theft from hospital in Bathinda

अस्पताल से बच्चा चोरी मामला: आरोपी महिलाओं ने पहले एक्टिवा सवार से ली लिफ्ट, फिर ऑटो कर पहुंची अपने ठिकाने पर

Tue, 06 Dec 2022 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 10:12 AM IST
सार

यूपी निवासी बबली पत्नी प्रमोद कुमार ने सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से वह वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं बबली के पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल में नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी।

विज्ञापन
New Revealation in Child theft from hospital in Bathinda
एक्टिवा पर लिफ्ट लेकर जाती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा में रविवार को सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल से चोरी हुए चार दिन के बच्चे के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने बच्चा चोरी करने के बाद सिविल अस्पताल से ही एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से लिफ्ट ली थी, जो उन्हें थाना कोतवाली के पास उतार कर चला गया था। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर ऑटो के जरिए अपने ठिकाने पर चली गई थी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जांच कर रही पुलिस टीम ने पहले एक्टिवा सवार को ढूंढ कर उससे पूछताछ की, उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को देर रात तक ढूंढ लिया। जिससे अब पुलिस पार्टी पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह दोनों महिलाओं को कहां पर छोड़ कर आया है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उक्त बच्चा चोरी करने वाली दोनों महिलाएं किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य लगती हैं जो बच्चा चोरी करके आगे बेचती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ लगता है कि उक्त दोनों महिलाओं ने बच्चे को आगे बेच दिया होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी निवासी बबली पत्नी प्रमोद कुमार ने सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से वह वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं बबली के पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल में नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। जिसके बाद से बच्चा गायब हो गया था। अब तक चोरी हुए बच्चे और दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed