{"_id":"66fa237e27fca4dcaa093cb8","slug":"negligence-of-teachers-in-firozpur-child-kept-sleeping-in-class-school-locked-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों की लापरवाही: कक्षा में सोता रहा बच्चा, स्कूल में लगा दिया ताला, परिजनों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों की लापरवाही: कक्षा में सोता रहा बच्चा, स्कूल में लगा दिया ताला, परिजनों में मचा हड़कंप
Mon, 30 Sep 2024 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:35 AM IST
सार
दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला लवप्रीत स्कूल की छुट्टी के बाद भी जब घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सहपाठियों से पूछा तो पता चला कि लवप्रीत कक्षा में बैंच पर सो रहा था। टीचर्स ने उसे देखा नहीं और स्कूल को ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन
कक्षा में बंद बच्चा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कक्षा में एक बच्चा सोता रहा और टीचर स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए। छुट्टी होने के काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में अफरातफरी मच गई। स्कूल के बंद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आई तो चाबी मंगवाकर कक्षा का ताला खोलकर घबराए हुए बच्चे को बाहर निकाला। यह घटना फिरोजपुर के गांव माछीवाला कमगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में घटित हुई है।
दादी मनजीत कौर ने बताया कि उसका पोता लवप्रीत स्कूल से छुट्टी होने के काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू कर दी गई। गांव के गुरुद्वारे में पोते को देखने पहुंची वहां भी नहीं मिला तो गांव में घर-घर बच्चे की तलाश की।
पिता गोबिंद ने बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि लवप्रीत कक्षा में बैंच पर सो रहा था। गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो कक्षा में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे को कक्षा से बाहर निकाला तो वह डरा हुआ था।
विज्ञापन
गोबिंद ने बताया कि उसका बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। टीचरों की जिम्मेदारी बनती है कि छुट्टी होने पर स्कूल की प्रत्येक कक्षाओं की चेकिंग करें। उसके बाद कक्षाओं में ताले लगाएं और स्कूल का मुख्य दरवाजा बंद करें। गोबिंद ने कहा कि उनका बच्चा टीचरों की लापरवाही के चलते कक्षा के अंदर बंद रह गया। उसकी मांग है कि टीचरों पर बनती कार्रवाई शिक्षा विभाग करें। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब उनके पास कोई शिकायत पहुंचेगी, तब टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।