{"_id":"669e905510ee68e84c0d5cd7","slug":"nangal-nagar-council-contract-employees-get-only-rs-163-increment-in-salary-protest-against-government-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 163 रुपये का इंक्रीमेंट: भड़के कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे, बोले- ये घिनौना मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 163 रुपये का इंक्रीमेंट: भड़के कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे, बोले- ये घिनौना मजाक
Mon, 22 Jul 2024 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:31 PM IST
सार
पंजाब के कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष जता रहे हैं। इसकी वजह ये है कि कर्मचारियों के वेतन में 163 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी बात से कांट्रैक्ट कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के कर्मचारियों के वेतन में 163 रुपये की बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) की गई है। कम वेतन वृद्धि से कर्मचारी भड़क उठे और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वेतन में 163 रुपये की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों के साथ घिनौना मजाक किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की तरफ से नंगल नगर काउंसिल के अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में 163 रुपये प्रति महीना वृद्धि की गई है। सरकार के निर्णय का विरोध होना शुरू हो गया है। म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन नंगल के अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को रोष रैली निकाली गई। इसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम नंगल अनमजोत कौर के माध्यम से श्रम विभाग, डीसी रूपनगर, नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सहित पंजाब के मुख्यमंत्री को भी भेजा गया। कर्मचारियों ने बढ़ाए गए वेतन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ व हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन
यूनियन नेता कौशल कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने नगर काउंसिल के अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में मात्र 163 रुपये प्रति महीने की वृद्धि कर घिनौना मजाक किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार से नगर काउंसिल कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन उन पर पूरी तरह पानी फिरता नजर आ रहा है। अस्थायी कर्मचारियों का वेतन कम से कम 20 हजार होना चाहिए ताकि उनके घर परिवार का खर्च व बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह हो सके। अस्थायी कर्मचारियों को इस समय 10 हजार के वेतन मिल रहा है। इतने कम वेतन में उनके घर का खर्च भी नहीं चलता।
विज्ञापन