फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mukesh Ambani in Punjab Broadband connectivity proposed increase

पंजाब में ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाएंगे मुकेश अंबानी

Wed, 23 Oct 2013 02:05 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
चंडीगढ़/अमर उजाला Updated Wed, 23 Oct 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani in Punjab Broadband connectivity proposed increase
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर पंजाब में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान अंबानी ने पंजाब में ब्राडबैंड कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ होशियारपुर में कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ एक पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट और एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई।

मुंबई में इन्वेस्टमेंट समिट में हिस्सा लेने गए सुखबीर बादल ने उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल और इंडस्ट्रियल एडवाइजर कमल ओसवाल के साथ अंबानी से मुलाकात की।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक चली बातचीत में अंबानी ने मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होने की स्वीकृति दी।

सुखबीर ने अंबानी को पंजाब सरकार द्वारा निवेशकों को दी जा रही सुविधा का संक्षिप्त वर्णन किया और पंजाब के पावर सरप्लस होने की जानकारी दी।

अंबानी ने होशियारपुर में कंपनी की गतिविधियां बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई। सुखबीर ने अंबानी से अपील की कि वह पंजाब में सोलर और बायोमास पावर प्रोजेक्टों में निवेश करें क्योंकि पंजाब सरकार इसके लिए विशेष प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में अंबानी ने पंजाब के सभी स्कूलों और अस्पतालों को बेहद कम कीमत पर ब्राडबैंड सुविधा देने का प्रस्ताव रखा।
 
बैठक के दौरान अंबानी ने कहा कि वह एक मिलियन डिप्लोाम इंजीनियरों को होम सर्विस के लिए वह प्रशिक्षित करना चाहते हैं।

 इस पर सुखबीर ने प्रस्ताव रखा कि पंजाब सरकार ने वोकेशनल ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी का गठन किया है, लिहाजा रिलायंस यहां से विभिन्न वोकेशनल कोर्स शुरू कर सकती है।


अंबानी ने सुखबीर से रिलायंस के जामनगर प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्य सचिव राकेश सिंह, वित्तायुक्त विकास सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed