{"_id":"6717bc63a5922fc2c50945fe","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-fight-in-barnala-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सास-बहू की लड़ाई बनी तमाशा: पानी की टंकी पर सास, मोबाइल टावर पर चढ़ गई बहू, समझौता करा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सास-बहू की लड़ाई बनी तमाशा: पानी की टंकी पर सास, मोबाइल टावर पर चढ़ गई बहू, समझौता करा रही पुलिस
Tue, 22 Oct 2024 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:23 PM IST
सार
पंजाब में सास और बहू की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाए। सास पानी की टंकी पर चढ़ गई तो वहीं बहू मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मनाने में जुटी है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर सास और टावर पर चढ़ी बहू
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में सास-बहू की घर की लड़ाई में पूरे गांव के लिए तमाशा बन गई। पंजाब के बरनाला के गांव भगतपुरा में सास और बहू के बीच की लड़ाई पूरे गांव में खुलेआम हो गई। आपसी लड़ाई से परेशान सास गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं, उसकी बहू गांव की अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई और दोनों के हक में नीचे लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने मामूली विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।
टंकी पर चढ़ी सास और अन्य लोगों ने कहा कि पहले तो उनकी बहू ने उसे पीटा और उसके बदले पुलिस उनके लोगों को ले गई। जबकि दोनों पार्टियों के झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक बदले की भावना से उन्हें इस मामले से जोड़ा गया और थाने भेजकर अपमानित किया गया। इसके विरोध में पानी टंकी पर चढ़ गए हैं। जब तक उनके लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा और न्याय नहीं दिया जाएगा, वे नीचे नहीं उतरेंगे।
दूसरी तरफ बहू भी अनाज मंडी में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि उनके मामले को राजनीतिक रंग देकर धमकाया जा रहा है। उन्हें भी पीटा गया है और अगर न्याय नहीं मिला तो वह नीचे नहीं उतरेंगी। एसएचओ शैहना ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।