{"_id":"60cbb8b78ebc3e32ce7e703b","slug":"zomato-company-employees-staged-a-protest-after-the-delivery-boy-was-assaulted-in-kharar-mohali-mohali-news-pkl417049756","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के खरड़ में डिलीवरी बॉय से हुई मारपीट के बाद जमैटो कंपनी के कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के खरड़ में डिलीवरी बॉय से हुई मारपीट के बाद जमैटो कंपनी के कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़-खरड़ रोड पर गांव देसूमाजरा में स्थित पारस पनोरमा सोसायटी में वीरवार सुबह 11 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सामान की डिलीवरी देने आए एक डिलीवरी बॉय से घर के मालिक ने बुरी तरह मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
इस घटना के बाद सैकड़ों डिलीवरी बॉय ने घटना स्थल पर इकट्ठे होकर धरना दिया। अपने खिलाफ बढ़ता रोष देख कर आरोपी अपना घर छोड़ कर फरार हो गया। डिलीवरी बॉय दविंदर पाल ने बताया कि वह मोहाली से कुछ सामान की डिलीवरी देने उक्त सोसायटी में ग्राऊंड फ्लोर के एक फ्लैट में आया था। घर के मालिक ने उसे घर के अंदर डिलीवरी देने के लिए कहा, लेकिन उसने घर के मालिक को बाहर आकर डिलीवरी लेने को कहा। इसे लेकर गुस्से में आए घर के मालिक ने बाहर आकर डिलीवरी बॉय को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए और धमकी दी कि वह इसकी शिकायत किसी को करेगा तो वह उसे गोली मार देगा। यहां ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंच कर डिलीवरी बॉय को छुड़ाया।
इस मौके पर धरना दे रहे जमैटो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। खरड़ सिटी पुलिस के थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।