{"_id":"6a99dfd92dd142ecd8017783","slug":"zirakpur-work-on-laying-a-rainwater-harvesting-pipeline-opposite-hill-view-society-has-begun-mohali-news-c-71-1-mli1017-146590-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : हिल व्यू सोसाइटी के सामने वर्षा जल संचयन पाइपलाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : हिल व्यू सोसाइटी के सामने वर्षा जल संचयन पाइपलाइन डालने का काम शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के वार्ड नंबर दस की हिल व्यू सोसाइटी के सामने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। यह कदम सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग के बाद उठाया गया है। नगर परिषद ने इस क्षेत्र में पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया है। पार्षद नीतू शर्मा और पूर्व पार्षद हर्ष ऋषि ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने सड़क का डामरीकरण करने से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर आपत्ति जताई थी। दोनों ने बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग की थी। इसका उद्देश्य भविष्य में सड़क पर जलभराव से होने वाले नुकसान को रोकना था। करीब पंद्रह दिन पहले सड़क के कुछ हिस्सों में गटका डाला गया था। लेकिन बारिश के बाद पानी के साथ मिट्टी बह जाने से सड़क की स्थिति खराब हो गई थी। जनप्रतिनिधियों ने आशंका जताई थी कि जल निकासी के बिना नई सड़क को नुकसान पहुंच सकता है। अब पाइपलाइन डालने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
स्थानीय लोगों को राहत और भविष्य का लाभ
नगर परिषद द्वारा पाइपलाइन डालने का काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। इससे बारिश के पानी की निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था सड़क निर्माण के साथ ही होनी चाहिए। उचित प्रबंध से सड़क को बार-बार टूटने से बचाया जा सकता है। इससे सरकारी राशि की भी बचत होगी और जलभराव की समस्या कम होगी।