{"_id":"5f08d4ba8ebc3e63954b3a69","slug":"zirakpur-will-get-hi-tech-police-station-mohali-news-pkl3809279111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर को मिलेगा हाईटेक पुलिस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर को मिलेगा हाईटेक पुलिस स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस को तीन माह में हाईटेक पुलिस स्टेशन मिल जाएगा। जीरकपुर में नगर काउंसिल के ठीक सामने नया पुलिस थाना लगभग तैयार हो गया है। जिसे तीन माह में रंगरोगन और नई सुविधाओं के साथ जीरकपुर को सौंप दिया जाएगा।
नए थाने की सौगात मिलने के साथ ही जीरकपुर पुलिस की कई समस्याओं का अंत भी हो जाएगा। शहर का पुलिस थाना फिलहाल नगर काउंसिल के कम्युनिटी सेंटर में चल रहा है। इसमें व्यवस्था तो है पर जिस प्रकार की थाने में व्यवस्थाएं होनी चाहिएं वह नहीं हैं।
अभी जर्जर इमारत में है थाना
जीरकपुर पुलिस को मिलने वाला यह थाना पुलिस विभाग द्वारा पंजाब पुलिस हाउसिंग वेयर कारपोरेशन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में जिस जर्जर इमारत में थाना चल रहा है वह इमारत कम्युनिटी सेंटर के लिए आवंटित है। यहां हर वर्ष बरसात के कारण थाने में जलभराव की समस्या आ जाती है। मोहाली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जीरकपुर नगर काउंसिल से 6,400 गज जमीन पुलिस थाने के लिए आवंटित करवाई थी। उनके दूसरे कार्यकाल में उनका लक्ष्य जीरकपुर थाने के लिए मॉर्डन इमारत का निर्माण करवाना था। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2020 में ऑपरेशनल हो जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सांझ केंद्र भी बनेगा
ध्यान रहे कि अब जीरकपुर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के हिसाब से मौजूदा हालात में जीरकपुर थाने को हाईटेक बनाने की ज्यादा आवश्यकता है। जिले में जीरकपुर एक महत्वपूर्ण हब है। बताया जाता है कि थाने के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। इसमें माल खाने के साथ-साथ हर जांच अधिकारी के लिए अलग से कमरे होंगे। पुलिस स्टेशन की इसी इमारत में जीरकपुर वासियों की मांग पर पुलिस सांझ केंद्र भी बनाया जाएगा।