{"_id":"6a7b8aa4b73b670375016795","slug":"zirakpur-rape-minors-statement-recorded-pocso-act-case-registered-against-three-mohali-news-c-71-1-mli1017-145838-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर दुष्कर्म: नाबालिगा के बयान दर्ज, तीन पर पॉक्सो एक्ट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर दुष्कर्म: नाबालिगा के बयान दर्ज, तीन पर पॉक्सो एक्ट का केस
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के बलटाना में 16 वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। नाबालिगा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसका मेडिकल भी करवाया गया।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस बलटाना क्षेत्र और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कई अहम खुलासे सामने आए हैं, जिनके आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
जांच में तकनीकी पहलुओं पर जोर
पुलिस ने घटनास्थल से लेकर नाबालिगा के बदहवास मिलने वाली जगह तक का डंप डाटा भी जुटाया है। इसके जरिये घटना के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबरों और उनकी लोकेशन की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा और नाबालिगा के मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। जीरकपुर पुलिस थाना के थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस जांच में अहम कड़ी साबित हो सकती है।