{"_id":"6abd6041f772e6eee60d3989","slug":"accident-on-damaged-road-in-phase-7-driver-critically-injured-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3260-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-7 की टूटी सड़क पर हादसा,चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-7 की टूटी सड़क पर हादसा,चालक गंभीर घायल
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 की शॉपिंग स्ट्रीट पर महीनों से टूटी सड़क अब हादसों का कारण बन रही है। बीती रात बदहाल सड़क पर हुए हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पार्षद अनुराधा आनंद मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
अनुराधा आनंद ने कहा कि वह कई महीनों से सड़क निर्माण के लिए नगर निगम अधिकारियों से मिल रही हैं। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने भी क्षेत्र का दौरा किया था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। पाइपलाइन डालने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सड़क तोड़ी गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
मेयर सरबजीत सिंह सामाना ने जल्द सड़क बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। कमिश्नर संदीप सिंह ने भी जल्द सड़कों का काम पूरा कराने का भरोसा दिया।स्थानीय निवासियों ने अब 1 अक्टूबर को लाइब्रेरी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है।