फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zen jaggu of astonia married with gurpreet singh of mohali

देखिए जुनून-ए-इश्क, विदेशी युवती ने भारतीय युवक संग लिए फेरे, एस्टोनिया से भारत आकर रचाई शादी

Mon, 21 Oct 2019 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
zen jaggu of astonia married with gurpreet singh of mohali
परिवार के साथ विदेशी युवती जेन जग्गू - फोटो : अमर उजाला

प्यार सीमाएं नहीं देखता और न ही जात-पात। जब प्यार का रंग चढ़ता है तो उसके सामने सभी रंग फीके पड़ जाते हैं। सात समुद्र पार अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए पंजाब के जीरकपुर पहुंचकर गुरप्रीत सिंह ढींढसा से एस्टोनिया निवासी जेन जग्गू ने शादी रचाई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं जेन जग्गू ने प्यार की खातिर अपना देश छोड़कर अपने परिवार और रिश्तेदारों सहित भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए पंजाबी परंपरा के मुताबिक शादी रचाई है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए पंजाब के लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
विज्ञापन


सेक्टर 79 मोहाली का रहने वाले गुरप्रीत सिंह ढींढसा ऑस्ट्रेलिया में बस गए हैं। वह 11 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे, वहां उनकी मुलाकात एस्टोनिया की जेन जग्गू से हुई। दोनों के बीच प्यार का रिश्ता कब परवान चढ़ा, उन्हें भी नहीं पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने परिवार को विदेशी बहू लाने के लिए मनाने के बाद उन्होंने शादी का फैसला कर जेन जग्गू को उसके परिवार के साथ इंडिया बुलवा लिया। जेन के साथ आए उसके विदेशी रिश्तेदारों ने शादी के लिए तीन दिन विशेष प्रशिक्षण भी लिया और शादी में खूब मस्ती की। वे पंजाब की संस्कृति और शादी की शानोशौकत देखकर दंग रह गए।

गुरुद्वारा साहिब में फेरों के साथ शादी संपन्न

जेन जग्गू और गुरप्रीत सिंह ढींढसा ने जीरकपुर के नजदीकी गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में दोनों परिवारों के समक्ष सिख रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लेकर शादी की। इस दौरान विदेशी दुल्हन जेन जग्गू ने भारतीय परिधान पहन रखा था।

भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं जेन जग्गू
विदेशी दुल्हन जेन जग्गू का कहना है कि वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित है। अब वह अपने पति से भारतीय संस्कार सीखेगी ताकि उन्हें पता चल सके कि भारतीय सभ्यता के अनुसार रिश्तों की क्या अहमियत है। शादी के बंधन को वह बहुत पवित्र मानती हैं। वहीं गुरप्रीत का कहना है कि वह खुशनसीब है कि जेन जग्गू ने उसके लिए अपना देश और अपना परिवार सब छोड़ दिया। मैं उसे हमेशा खुश रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed