फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youths vandalized the hotel, bleeding the receptionist

Mohali News: युवकों ने होटल में की तोड़फोड़, रिसेप्शनिस्ट को किया लहूलुहान होटल संचालक ने तीसरी मंजिल में छुपकर बचाई जान

Mon, 28 Oct 2024 09:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Youths vandalized the hotel, bleeding the receptionist
ममता एनक्लेव में रात के समय होटल में वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। ढकोली में पड़ती ममता एनक्लेव में स्थित होटल में रविवार को रात हमला कर दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति ने विरोध किया तो डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान जब हमलावर इकट्ठे होने लगे तो चारों फरार हो गए। होटल संचालक ने ऊपरी मंजिल में छुपकर जान बचाई। हमलावरों के फरार होने के बाद होटल संचालक ने रिसेप्शन पर बैठे घायल को ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसके सिर पर करीब छह टांके लगाए गए। डाक्टरों ने इलाज के बाद सोमवार को घायल राकेश कुमार को छुट्टी दे दी थी। इस संबंध में बात करते हुए होटल संचालक बबलू मिश्रा ने बताया कि वह यहां कई वर्षों से होटल चला रहे हैं। 19 अक्टूबर को दो युवक होटल में रुकने आए थे और किसी दूसरे क्लाइंट से बहस हो गई थी। जिससे दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया, इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कर दी थी। इस दौरान हमलावर देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। होटल संचालक बबलू मिश्रा ने बताया कि रविवार को रात करीब साढ़े 11 बजे चार युवक हाथों में बेसबॉल के डंडे लेकर आते दिखाई दिए तो समझ गया कि वह हमला करेंगे तो वह भागकर होटल की तीसरी मंजिल में छुप गया। इसके बाद चारों युवकों ने रिसेप्शन पर बैठे राकेश कुमार पर हमला कर दिया और बेसबाल के डंडों से खूब मारा और लहूलुहान कर फरार हो गए। इस दौरान वह रिसेप्शन के काउंटर व फ्रंट शीशे को बुरी तरह तोड़ चुके थे। इसके बाद चारों हमलावर फरार होते हुए होटल के बहार खड़ी ग्राहक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ गए। बबलू मिश्रा ने बताया कि सभी हमलावर स्थानीय हैं और पहले भी धमकियां दे चुके हैं। वह हमलावरों के नाम नहीं जानते हैं लेकिन सामने आने पर पहचान सकते हैं। इसकी शिकायत ढकोली पुलिस को दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक की शिकायत आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed