Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED to return passport to Gurinder Singh, who was cleared of charges in a money laundering case

Mohali News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषमुक्त गुरिंदर सिंह को ईडी लौटाएगा पासपोर्ट

Tue, 17 Nov 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
ED to return passport to Gurinder Singh, who was cleared of charges in a money laundering case
मोहाली। सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषमुक्त हो चुके गुरिंदर सिंह को मोहाली की विशेष पीएमएलए अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनका पुराना, अवधि समाप्त हो चुका पासपोर्ट लौटाने का आदेश दिया है। इस मामले में ईडी ने भी पासपोर्ट लौटाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने कहा कि मुख्य मामले की कार्यवाही पहले ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में पासपोर्ट को अपने कब्जे में रखने का कोई उद्देश्य नहीं रह जाता। गुरिंदर सिंह ने विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत बताते हुए आवेदन दायर किया था। उन्होंने कहा था कि 4 अगस्त 2026 को दोषमुक्त होने के बाद पासपोर्ट को न्यायिक रिकॉर्ड में रखने का कोई औचित्य नहीं है। विशेष जज की अदालत ने पाया कि संबंधित पासपोर्ट मुख्य केस के रिकॉर्ड में संलग्न भी नहीं था। सभी तथ्यों और ईडी की सहमति को देखते हुए अदालत ने गुरिंदर सिंह की अर्जी मंजूर कर ली। ईडी को निर्देश दिया गया कि पासपोर्ट की प्रति अपने पास रखने के बाद उनका मूल अवधि समाप्त पासपोर्ट वापस कर दिया जाए।
विज्ञापन



मुख्य मामले में पहले ही दोषमुक्त
अदालत ने अपने आदेश में 4 अगस्त 2026 के उस फैसले का उल्लेख किया। इस फैसले में सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ईसीआईआर मामले की कार्यवाही समाप्त कर दी गई थी। अदालत ने पाया था कि इस मामले का आधार बना मूल अनुसूचित अपराध ही समाप्त हो चुका है। उसमें एकमात्र आरोपी को बरी कर दिया गया था। ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत का मामला भी आगे जारी नहीं रह सकता था। इसी आधार पर आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया था। हालांकि, उस आदेश में ईडी को यह छूट दी गई थी। यदि मूल अपराध में बरी किए जाने का फैसला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से रद, संशोधित या बदल दिया जाता है। तो ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की कार्यवाही दोबारा शुरू कराने की मांग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed