{"_id":"6a91eb54369023e7f4011163","slug":"youths-in-a-scorpio-car-hijacked-a-swift-on-the-highway-police-recovered-it-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2253-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हाईवे पर स्विफ्ट लूटी, पुलिस ने बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हाईवे पर स्विफ्ट लूटी, पुलिस ने बरामद की
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस को मामले में है संदेह
संवाद न्यूज जेंसी
जीरकपुर। पटियाला हाईवे पर बुधवार-वीरवार की दरमियानी रात एक कैब चालक ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लूटे जाने का आरोप लगाया है। चालक ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर धमकाकर कार छीनने का आरोप लगाया। जीरकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच के आधार पर वीरवार को कार बरामद कर ली। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के कैथल निवासी गुरमीत ने बताया। वह रात करीब ढाई बजे जीरकपुर-पटियाला रोड पर सीएनजी भरवाने के बाद बुकिंग का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पांच-छह युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, नकाबपोश युवकों ने गुरमीत के साथ मारपीट की। उन्होंने उसे डराकर स्विफ्ट डिजायर कार अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद युवक स्कॉर्पियो और लूटी गई कार लेकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई राजेश चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शिकायत में बताए गए घटनाक्रम को लेकर कुछ संदेह सामने आया है। पुलिस को घटना की वास्तविकता पर शक है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।